राज्य कर्मचारी महासंघ और मिनिस्ट्रियल फेडरेशन की संयुक्त बैठक, 22-23 अगस्त को प्रांतीय सम्मेलन तय
लंबित मांगों पर सीएम को भेजा जाएगा मांग पत्र, 3 सदस्यीय संयोजक मंडल गठित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को 96, महात्मा गांधी मार्ग, प्रेरणा सदन, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में महासंघ और फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय महामंत्री सहित मंडलीय व जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। यह तय हुआ कि मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही महासंघ और फेडरेशन का द्विवार्षिक प्रांतीय सम्मेलन-महाधिवेशन सर्वप्रथम कराया जाएगा। सम्मेलन की तिथि सर्वसम्मति से 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रांतीय सम्मेलन-महाधिवेशन सम्पन्न कराने के लिए 3 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया। इसमें श्री एस.पी. सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन, श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह और श्रीमती राधा रानी श्रीवास्तव को संयोजक नामित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कमल अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष एवं अशोक कुमार सिंह, प्रांतीय महामंत्री - उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जे.पी. पाण्डेय, प्रांतीय अध्यक्ष - उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस, राम भजन मौर्य, यशपाल सैनी, राम देव यादव, मिलिंद सक्सेना, हेमन्त कुमार गुर्जर, राबिनस कुमार, परमेश्वर सिंह सहित महासंघ और मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Post a Comment