⚡ ब्रेकिंग News

3 दिन से लापता मासूम का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

3 दिन से लापता मासूम का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

केएमबी ब्यूरो राजकिशोर
फ़िरोज़ाबाद। थाना अंराव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामई में पिछले तीन दिनों से लापता एक मासूम बच्चे का शव उसी के गांव के ही तालाब में उतराता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय जगमोहन पुत्र सुभाष चंद्र यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व 9 वर्षीय जगमोहन घर से खेतों की तरफ शौच करने की बात कहकर निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी हर संभावित जगह पर तलाश की, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई, लेकिन जगमोहन का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। थक-हारकर परिजनों द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाना अरांव में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
मंगलवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव पानी में उतराता हुआ देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जब लापता जगमोहन के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो बच्चे की शिनाख्त जगमोहन के रूप में हुई। तीन दिनों से अपने लाडले की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता शव को देखते ही बदहवास हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना अरांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और विधिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी कोणों से गंभीरता से जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...