⚡ ब्रेकिंग News

सपा सुप्रीमो एवं भीम युवा संगठन के सस्थापक देवेंद्र भीमराज के संयुक्त जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

सपा सुप्रीमो एवं भीम युवा संगठन के सस्थापक देवेंद्र भीमराज के संयुक्त जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित 

केएमबी विनय कमार
जनपद रायबरेली में विधानसभा सलोन के स्माइल मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीडीए के नायक अखिलेश यादव के जन्मदिन पर तथा भीम युवा संगठन उत्तर प्रदेश के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा नेता एड देवेंद्र भीमराज अपने संयुक्त जन्मदिन के अवसर पर गरीब, मजलूमों, व असहयों के लिए 200 यूनिट ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था एड देवेंद्र भीमराज ने बताया कि हमने बीते पिछले वर्ष परशदेपुर में जन्मदिन के रूप में 200 यूनिट ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया था जिसमें मेरी सोच व लक्ष्य से अधिक रक्तदान मेरे क्रांतिकारी साथियों द्वारा किया गया था इस महादान से जितने भी प्रमाण पत्र प्राप्त हुए थे सब का प्रयोग गरीब मजलूमों असहायों को निशुल्क सहायता की गई ठीक उसी प्रकार उसी तारीख 5 जुलाई मेरे जन्म दिवस के अवसर पर यह ऐतिहासिक मुहिम चलाया और मुझे विश्वास है कि मेरे लक्ष्य से अधिक जनसंख्या में हमारे साथी रक्तदान करेंगे।
इस ऐतिहासिक मुहिम का हिस्सा बनने के लिए अवधी कॉमेडी के बादशाह व सिंगर संजय यदुवंशी आरिफ गुर्जर सरस का दोस्त नेटवर्क मार्केटिंग के बेताज बादशाह डायमंड व टोपाज के रूप में चर्चित गांव की टीम अपने दलबल के साथ आए हुए थे। 
संजय यदुवंशी द्वारा पासी समाज पर बने गाने का प्रदर्शन भी किया।
सहअध्यक्षता के रूप में शामिल रहे भीम युवा संगठन के सहसंस्थापक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशलेंद्र अंबेडकर, सपा नेता मोहम्मद मुस्लिम, एडवोकेट भूपेश प्रताप सरोज,विमल पासवान, एडवोकेट सचिन अंबेडकर,शैलेन्द्र कुमार टीएससी प्रबंधक सहित तीन हजार से अधिक जनसंख्या में लोग शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...