पनियरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर दबोचे
केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान
महाराजगंज(केएमबी न्यूज़)। जिले में वाहन चोरी के वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की, पनियरा थाने की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,अभियुक्त कब्जे से चोरी तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई,थाना अध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में
गठित पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी बुधवार देर रात पुलिस टीम बाकी बधा नहर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान तीन युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों से आते दिखे पुलिस को देखकर वे घबराकर भागने लगे, टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया,जब बाइकों के कागजात मांगे गए तो तीनों कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, तख्ती से पूछताछ करने पर वह सब बाइक चोरी की बात का काबुल की, थाने लाकर इंजन व चेचीस नंबर का मिलान कराया गया तो बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध थाना पनियरा व थाना श्यामदेउरवा मे दर्ज चोरी के मुकदमे का निकला,
विजय जायसवाल निवासी ग्राम सतगुरु थाना पनियरा, जलालु निवासी ग्राम कुआंचाप थाना पनियरा, राजा बाबू निवासी कुंआचाप थाना पनियरा,गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया,पूछताछ में खुलासा हुआ कि विजय जायसवाल गिरोह का सरगना है, 52 साल की उम्र मे वह अपने से आधी उम्र को लड़कों को साथ लेकर रैकी करता था, गिरोह का सदस्य भीड़ भाड़ वाले बाजार, अस्पताल, और शादी समारोह के बाहर खड़ी बाइको को निशाना बनाते थे, मास्टर- की डुप्लीकेट चाबी से लॉक तोड़कर मिनटो मिनट नहीं लगते थे बाइक पार कर देते थे, चोरी की गाड़ियों को ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था, या नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया जाता था,
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय पेस किया गया, पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की और बाइकों की बारामदगी के लिए
पूछताछ कर रही है!
Post a Comment