50 लाख से होगा पयागीपुर जलाशय का सौंदर्यीकरण, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया कार्य शुभारंभ
इन्टरलॉकिंग पाथ वे, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, ट्वायलेट व पौधरोपण
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वार्ड पयागीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की महती योजना ‘‘नगरीय झील तालाब पोखर संरक्षण योजना’’ के तहत पुराने जीर्णशीर्ण तालाब के कायाकल्प हेतु शासन को भेजे गये प्रस्ताव की स्वीकृति उपरान्त इस तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में जीर्णोद्धार कराये जा रहे तालाबों की श्रृंखला में यह तीसरा काफी पुराना तालाब है, जो अत्यन्त जीर्णशीर्ण व दयनीय अवस्था में था, स्थानीय लोगों व सभासद द्वारा इसके जीर्णोद्धार की बराबर मॉग की जा रही थी, जिसे देखते हुए पालिका द्वारा लगभग 50 लाख रूपये की लागत से लगभग 50×80 वर्ग मीटर की भूमि में तालाब की खुदाई, सफाई व किनारे मिट्टी पटान, तालाब के अन्दर बोल्डर पिचिंग, 260 मी0 इन्टरलॉकिंग पाथ वे, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, ट्वायलेट व पौधरोपण आदि कार्य कराते हुए मूलभूत सुविधाओं से लैस कर जनता को समर्पित किया जायेगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने वृक्षारोपण करते हुए स्थानीय जनमानस को ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ लगाये जाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद गिरीश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पालिका के सभासद अखिलेश मिश्र, अरविन्द यादव व सम्भ्रान्तजन नवीन अग्रवाल, राम शब्द मिश्रा, मनोज पाठक, महेन्द्र पाठक, सतीश पाठक, हर्षू बरन उपाध्याय, धर्मदेव तिवारी, अमिताभ द्विवेदी, हरी पाठक, अशोक पाण्डेय, गोकरन पाठक, रवि पाठक, आशुतोष मिश्रा, सुधाकर पाठक, श्रीष मिश्रा, विमलेश पाठक, शिवाकान्त द्विवेदी, विश्वनाथ मिश्रा आदि स्थानीय नागरिकों सहित भारी संख्या में गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
Post a Comment