⚡ ब्रेकिंग News

न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर जेसीबी से तोड़फोड़, मकान का आधा हिस्सा ध्वस्त, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार

न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर जेसीबी से तोड़फोड़, मकान का आधा हिस्सा ध्वस्त, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार

केएमबी सूरज मिश्रा
प्रयागराज। करछना तहसील के ग्राम भरहा में न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर दबंगों द्वारा कथित रूप से हमला कर मकान तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भरहा निवासी नचकउ पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन पीड़ित का आरोप है कि वह वर्ष 1998 से लगभग आराजी 545 रकबा 0.541 हे 0सम्पूर्ण भूमि पर रहकर खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। इस भूमि को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित के अनुसार 13 जुलाई 2026 को ग्राम पटेवरा निवासी नन्द कुमार गुप्ता अपने सहयोगियों रोलेश पाण्डेय, शिवम पाण्डेय व अन्य के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी व मजदूरों से उसके मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि मकान का आधे से अधिक हिस्सा गिरा दिया गया, जिससे परिवार खुले में रहने को मजबूर हो गया और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 22 जून और 8 जुलाई को भी धमकी, मारपीट और मेड़ तोड़ने की शिकायत थाना, पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद (डिव प्रोसेस ऑफ लॉ) की अनदेखी कर जबरन बेदखली की गई है, जो कानून के विरुद्ध है। पीड़ित ने उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा दी जाए और न्यायालय के अंतिम निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखते हुए अवैध बेदखली रोकी जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...