⚡ ब्रेकिंग News

घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, दो माह पहले ही हुई थी शादी

घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, दो माह पहले ही हुई थी शादी

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जायस कोतवाली क्षेत्र के मुखेतिया गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान इंद्राणी (21) पत्नी शैलेंद्र प्रताप मौर्य के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, जिस कमरे में इंद्राणी का शव मिला वह अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई।परिजनों ने बताया कि मृतका के पति शैलेंद्र प्रताप मौर्य महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने मृतका के पति और ससुराल पक्ष पर विवाह के बाद से प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी को शादी के बाद लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
बताया जा रहा है कि इंद्राणी का विवाह 8 मई 2026 को हुआ था। शादी के करीब दो माह बाद हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चाओं का माहौल है। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।जायस कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...