जल भराव की चपेट में प्राथमिक विद्यालय खदरा, जिम्मेदारों की लापरवाही से दांव पर बच्चों का भविष्य
बल्दीराय, सुल्तानपुर। ग्राम पंचायत अशरफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय खदरा जलभराव की भेंट चढ़ गया है। निकासी न होने से परिसर तालाब बन चुका है। बच्चे कीचड़-फिसलन में जान जोखिम में डालकर स्कूल आ रहे हैं। ठहरे गंदे पानी में मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं। बीमारी की आहट साफ सुनाई दे रही है।
प्रधानाध्यापक ने न सिर्फ ग्राम प्रधान को, बल्कि खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्का लेखपाल और ग्राम सभा सचिव और ग्राम प्रधान को भी लिखित सूचना दे दी। इसके बावजूद आज तक कोई हरकत नहीं।
सवाल सीधा है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी आ पड़ी है कि जिम्मेदार लोग बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने पर उतारू हैं? पूर्व में जिस तरह पानी की निकासी होती थी, उसी व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए।
ग्रामीण जिम्मेदारों की उपेक्षा से गुस्से में है। कागजों पर दौड़ लगाने से बच्चों की सुरक्षा नहीं होगी। अब और देरी हुई तो इसका सीधा जिम्मेदार प्रशासन होगा।
Post a Comment