सेंट जेवियर स्कूल भटनी, देवरिया में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देवरिया। सेंट जेवियर स्कूल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालयक के बच्चों एवं शिक्षकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस शुभ अवसर विद्यालय में झंडारोहण और संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्टेशन अधीक्षक आरके यादव रहे। विद्यालय प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। अभ्युदय श्रीवास्तव ने सबका मन अपनी ओर खींचा। प्रबंधक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
Post a Comment