⚡ ब्रेकिंग News

नवागत कप्तान से मिला काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का प्रतिनिधिमंडल

नवागत कप्तान से मिला काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का प्रतिनिधिमंडल

भयमुक्त होकर करें व्यापार, समस्याओं का चरणबद्ध समाधान होगा- पुलिस अधीक्षक

केएमबी संवाददाता 
सुल्तानपुर। नीति आयोग एवं कॉरपोरेट मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध संस्था काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जनपद पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता एवं महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने पुलिस अधीक्षक को अभिनंदन पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा और उन्हें भयमुक्त वातावरण में व्यापार करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान में व्यापारियों से भी सहयोग की अपेक्षा की।प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष विजय टंडन एवं संतोष जायसवाल, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, माणिक लाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...