⚡ ब्रेकिंग News

बिना नोटिस धान की फसल जुत वाने का आरोप, पीड़ित ने मांगी निष्पक्ष जांच

बिना नोटिस धान की फसल जुत वाने का आरोप, पीड़ित ने मांगी निष्पक्ष जांच

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक की पुन्नपुर ग्रामसभा में एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि लेखपाल द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनकी हरी-भरी धान की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया गया। घटना के बाद परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, गाटा संख्या 1835-36 की भूमि पर वे करीब 25 वर्षों से लगातार खेती करते चले आ रहे हैं। इसी भूमि पर इस वर्ष भी उनके द्वारा धान की फसल बोई गई थी। आरोप है कि फसल पूरी तरह तैयार होने से पहले ही बिना किसी नोटिस अथवा पूर्व सूचना के ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी फसल को नष्ट करा दिया गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि संबंधित भूमि को बंजर बताते हुए यह कार्रवाई की गई, लेकिन सवाल यह है कि यदि भूमि को लेकर कोई विवाद या प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित थी तो प्रभावित परिवार को पहले इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? पीड़ितों का कहना है कि उनका पक्ष सुने बिना ही कार्रवाई कर दी गई, जिससे उन्हें न्याय की उम्मीद प्रशासन से है। परिवार ने जिलास्तरीय अधिकारियों से मामले की मौके पर जांच कराने, कार्रवाई की वैधता की पड़ताल करने तथा फसल नष्ट होने से हुए नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...