संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम बदली पीजी कॉलेज अमरेथू डाडिया में संपन्न
कादीपुर,सुल्तानपुर। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक भगेलूराम ने किया मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आई है तब से संविधान को कमजोर कर रही है, ये मनुस्मृति को मानने वाले लोगों है ये आरक्षण को खत्म करना चाहते है। पूर्व विधायक भगेलूराम ने अपने वक्तव्य मे कहा कि भारतीय संविधान निर्माता ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया है। संविधान से हमे हर नागरिक को बराबरी का अधिकार मिला है। हमे वोट देने का अधिकार संविधान से मिला है और वोट से ही हम सरकार चुनते हैं। ये सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश रंजन प्रबन्धक ने अपने विचार व्यक्त किये और दूर दूर से आये हुए सभी जिले से लेकर बूथ के पदाधिकारियों का स्वागत और आभार प्रकट किये। इस कार्यक्रम मे रंजीत यादव रंजू, रामसूरत प्रजापति, अंगद चौधरी, सुनील यादव, रमेश सोनकर, जिला महासचिव शालाउदीन, राहुल गौतम, नदलाल गौतम, अरुण कनौजिया, दिलीप चौधरी, संजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा बसंत अग्रहरि, शहजाद अहमद, नफीसा खातून, ऐरावती शर्मा, मुन्नालाल गौतम बड़े बाबू, दुर्गावती कनौजिया कैलाश गौतम, लवकुश गौतम, अनीश अहमद सभी सेक्टर अध्यक्ष जोनल प्रभारी सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment