मुकदमा पंजीकृत करने के आश्वासन पर शांत हुआ किसानों का आक्रोश
सुल्तानपुर, 7अगस्त। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की पंचायत करौंदी कला थाना सुल्तानपुर पर की गई जिसमें किसान नारा बाजी करते हुए थाना परिसर में आ गए। किसानों के आक्रोश को देखते हुए एसो अश्वनी कुमार सिंह से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल की काफी लंबी वार्ता सचिन यादव के पिता के मृत्यु के संबंध में मुकदमा पंजीकृत करने हेतु चली। किसानों के बढ़ते आक्रोश देखते हुए थानाध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी से कादीपुर से दूरभाष पर वार्ता हुई। वार्ता के पश्चात थानाध्यक्ष द्वारा किसान पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के पश्चात किसानों का हुजूम पुनः पंचायत स्थल पर वापस आया। पंचायत में रामकृपाल सिंह प्रदेश महासचिव गौरी शंकर पांडे जिलाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे जिला उपाध्यक्ष भल्ले तहसील प्रभारी कादीपुर सन्नी यादव राम जीत यादव अध्यक्ष कादीपुर गौरी शंकर मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष पीपी कमैचा विशाल धुरिया सुरेश कुमार मिश्रा रामसागर यादव विपिन यादव हौसला प्रसाद यादव आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment