⚡ ब्रेकिंग News

आसमान से हुई पुष्पवर्षा तो झूम उठे कांवड़िये, दंडेश्वर धाम में दिखा अद्भुत नजारा, शिवभक्तों का भव्य अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल

आसमान से हुई पुष्पवर्षा तो झूम उठे कांवड़िये, दंडेश्वर धाम में दिखा अद्भुत नजारा, शिवभक्तों का भव्य अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी, 17 अगस्त। सावन के तीसरे सोमवार को मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के कोछित स्थित श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्ति का अनुपम नजारा देखने को मिला। कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना, जब आकाश मार्ग से हेलीकॉप्टर के जरिए शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों ने हाथ उठाकर भगवान शिव का जयघोष किया और पूरा क्षेत्र भोलेनाथ की भक्ति में डूब गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कांवड़ियों के अभिनंदन के लिए की गई पुष्पवर्षा में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक श्रवणन टी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लेते हुए शिवभक्तों पर पुष्प बरसाए। हेलीकॉप्टर को ऊपर मंडराता देख कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई। फूल बरसते ही लोगों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ स्वागत किया।
कंधों पर सजी कांवड़ और हाथों में गंगाजल लेकर शिवभक्त दंडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच हुई पुष्पवर्षा ने यात्रा के माहौल को और आकर्षक बना दिया। कांवड़ियों ने हाथ उठाकर भगवान शिव का जयघोष किया। यात्रा मार्ग पर मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य का आनंद लिया और कई श्रद्धालुओं ने मोबाइल फोन से इन यादगार क्षणों को कैमरे में कैद किया।
सावन के महीने में श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर कोछित में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को मंदिर और आसपास के क्षेत्र में विशेष चहल-पहल रही। शिवभक्तों के जयघोष, घंटियों की ध्वनि और धार्मिक नारों से वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया।
प्रशासन की ओर से की गई पुष्पवर्षा को कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान से जोड़कर देखा गया। जैसे ही आसमान से फूलों की बारिश शुरू हुई, कांवड़ियों के चेहरों पर खुशी दिखाई देने लगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर उमड़ा जनसमूह, फूलों से सजे रास्ते और लगातार गूंजते शिव के जयकारे ने सावन के तीसरे सोमवार को खास बना दिया। श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा का यह दृश्य लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान मंदिर पर विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नीतेश राज उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...