⚡ ब्रेकिंग News

आबकारी महकमें की कार्रवाई में 850 किलोग्राम लहन नष्ट व 104 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

आबकारी महकमें की कार्रवाई में 850 किलोग्राम लहन नष्ट व 104 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार, 14 सितंबर 2026 को सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अयोध्या के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रणविजय सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अरुण कुमार, प्रवर्तन-1 के आबकारी निरीक्षक इंद्रपाल तथा प्रवर्तन-2 की आबकारी निरीक्षक सरोज वर्मा ने मय स्टाफ ग्राम कमनगढ़, थाना कोतवाली देहात तथा ग्राम टाटियानगर, थाना गोसाईगंज में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 06 अभियोग पंजीकृत करते हुए करीब 104 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 850 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। आबकारी विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन एवं निर्माण से होने वाली स्वास्थ्य और सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक भी किया। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...