संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शराब या जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका
सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में अनुज अग्रहरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार घर से कुछ दूरी पर खेत के बगल चकरोड पर पड़ा मिला था युवक। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, अनुज को परिजन संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के विरुद्ध पूर्व में दर्ज हुआ था मुकदमा।
पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की जानकारी हो सकेगी।
Post a Comment