⚡ ब्रेकिंग News

सेंट जेवियर स्कूल भटनी में रेलवे सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेंट जेवियर स्कूल भटनी में रेलवे सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केएमबी अभिषेक श्रीवास्तव
देवरिया। नगर के सेंट जेवियर स्कूल भटनी में विद्यालय में आरपीएफ इंचार्ज धनंजय कुमार राय द्वारा विद्यार्थियों को रेलवे स्टेशन एवं रेल यात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सफल रेल यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियों, रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में उचित कदम उठाने के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रेलवे सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया। “सुरक्षित यात्रा हमारी जिम्मेदारी है, सावधानी ही सुरक्षा है।”जिसमें रेल से संबंधित सुरक्षा नियमों का पालन करना बिना टिकट यात्रा न करना ट्रेन के दरवाजे पर न बैठना किसी भी असुविधा के लिए तात्कालिक स्टेशन पर आरपीएफ या जीआरपी से संपर्क करना रेल की संपत्ति को नुकसान न करना आदि विषयों पर अभियान चलाया जिसमे विद्यालय के कक्षा 7 एवं 8 के छात्र छात्राओं ने अभियान में हिस्सा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...