⚡ ब्रेकिंग News

नम आंखों से दी गई गणपति बप्पा को विदाई, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

नम आंखों से दी गई गणपति बप्पा को विदाई, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

केएमबी खुर्शीद अहमद
बाजार शुक्ल अमेठी। बाजार शुक्ल कस्बे में एक सप्ताह तक चले गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कटरा चौराहा तथा कस्बे के अंदर दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भक्तों ने आदि गंगा गोमती रेछ घाट पर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। गणेश महोत्सव के दौरान दोनों स्थानों पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विसर्जन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए और भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, पत्रकार मनोज त्रिपाठी, पत्रकार कुलदीप शुक्ला, रियल एस्टेट कारोबारी शुभम शुक्ला, प्रॉपर्टी डीलर रवि कौशल, जितेंद्र कौशल, विवेक गुप्ता, संजय कौशल, अयोध्या कौशल, सूरज कौशल, ध्रुव गुप्ता, ललित गुप्ता, विजय गुप्ता, शुभम कसौधन, रामजी गुप्ता, बबलू गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने अगले वर्ष फिर से गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया, इसी के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शाकुशल सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...