⚡ ब्रेकिंग News

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुनीता वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर अमेठी जिले का बढ़ाया मान

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुनीता वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर अमेठी जिले का बढ़ाया मान

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद अमेठी की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक खिलाड़ी कु. सुनीता वर्मा ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद अमेठी का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। जिला खेल कार्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी के उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर, 2026 तक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी की प्रशिक्षित खिलाड़ी कु. सुनीता वर्मा ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ी ने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि अमेठी जनपद का नाम भी रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जिला खेल कार्यालय के समस्त स्टाफ, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। उपक्रीड़ाधिकारी ने आगे बताया कि कु. सुनीता वर्मा का चयन आगामी स्कूल नेशनल गेम्स 2026-27 के लिए भी किया गया है। यह प्रतियोगिता अक्टूबर 2026 के तृतीय सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अमेठी एवं उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी। जिला खेल कार्यालय, अमेठी ने खिलाड़ी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...