⚡ ब्रेकिंग News

हैदरगढ़ विधानसभा में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में गूंजे जय भीम के नारे

हैदरगढ़ विधानसभा में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में गूंजे जय भीम के नारे

केएमबी विनय कुमार
 बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ में आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रामहेत रावत की अध्यक्षता में बाइक रैली निकाली गई यह रैली समाज जोड़ो अभियान के तहत निकाली गई थी यह रैली देहला डेयरी से निकल कर राष्ट्रीय मार्ग फोर लाइन सड़क से हैदरगढ़ चौराहा से वापस होके पुनः वही स्थान पे समापन किया गया रास्ते में जय भीम के नारे लगाते हुए सैकड़ों अंबेडकरवादी एकता का परिचय दिया साथ ही हैदरगढ़ कोतवाली द्वारा रक्षा सुरक्षा एंव यातायात के नियमों के पालन कराते हुए बिना अनुशासन हीनता किए कार्यक्रम को सफल बनाया।
विधानसभा हैदरगढ़ प्रत्याशी रामहेत ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर लोकप्रिय सांसद नगीना को मुख्यमंत्री के पद बैठाने के लिए हम लोग लगातार समाज के लोगों से मिल रहे है लोगों को जागरूक कर रहे है ताकि हमारा समाज वोट की कीमत समझ कर अपने हक अधिकार को पहचान कर सके दारू मुर्गे न बिके इस समाज जोड़ो अभियान के माध्यम से लोगों को इकठ्ठा करके उनके मूलभूत अधिकारों का पहचान करवाना है
इस मौके पर हैदरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष विनय बाहुबली, अमित जाटव, सौरभ नागवंशी,रवि पासवान, बाराबंकी जिला अध्यक्ष व त्रिवेदीगंज के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सैकड़ों से अधिक अंबेडकरवादी पहुंच कर एकता का पाठ पढ़ाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...