⚡ ब्रेकिंग News

शटडाउन के बावजूद शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शटडाउन के बावजूद शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू होने से एक संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार शाम करीब छह बजे भदर ब्लॉक के सांगापुर खारक मजरा गांव की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पीपरपुर बिजली उपकेंद्र के सुनारी फीडर की एलटी लाइन में खराबी आने की सूचना पर संविदा लाइनकर्मी सुनील शर्मा (35) मरम्मत के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि लाइन पर काम शुरू करने से पहले उन्होंने सेड डाउन लिया था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई और सुनील करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल लाइनमैन को तत्काल भदर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया। बाद में उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई, जहां उनका उपचार जारी बताया जा रहा है।घटना के बाद बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था और सेड डाउन के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर सेड डाउन लिए जाने के बावजूद बिजली सप्लाई किस परिस्थिति में बहाल हुई, इसकी जांच की मांग उठ रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। विद्युत आपूर्ति किस परिस्थिति में शुरू हुई और मरम्मत के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...