सेंट जेवियर स्कूल भटनी-देवरिया के पूर्व छात्र सत्यम मनी कौशिक ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
केएमबी अभिषेक श्रीवास्तव
देवरिया। प्रथम प्रयास में AIAPGET उत्तीर्ण कर MD के लिए चयनित, नगर के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर स्कूल, भटनी-देवरिया के पूर्व छात्र सत्यम मनी कौशिक, पुत्र श्री मनी सिंह जी ने अपनी प्रतिभा एवं अथक परिश्रम के बल पर AIAPGET (All India Ayush Post Graduate Entrance Test) परीक्षा को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर MD के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।
सत्यम मनी कौशिक ने ऑल इंडिया रैंक 124 तथा कैटेगरी रैंक 46 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने उनके माता-पिता, गुरुजनों एवं पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। सत्यम की प्राथमिक शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल, भटनी-देवरिया में हुई। वे बचपन से ही पढ़ाई में होनहार एवं प्रतिभाशाली रहे हैं। अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय सत्यम ने अपने माता-पिता एवं विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है।
प्रबंधक का संदेश
विद्यालय के प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने सत्यम मनी कौशिक को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा— “सफलता की श्रेणी में आपका यह कदम अत्यंत सराहनीय है। अपने अथक प्रयास एवं लगन से आपने AIAPGET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने ज्ञान एवं सेवा भावना से समाज और देश की सेवा करें।”
सेंट जेवियर स्कूल, भटनी-देवरिया परिवार की ओर से
सत्यम मनी कौशिक को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Post a Comment