⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कर्मचारी संघ ने डीएम एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कर्मचारी संघ ने डीएम एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला 
बाँदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ चित्रकूट धाम के मंडल महामंत्री- पंकज नामदेव एवं उपाध्यक्ष-गौरव द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बाँदा डॉ मिलेन्द्र सिंह एवं महामंत्री शोभित गुप्ता द्वारा एनएचएम संविदा कर्मचारियो की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों की मांग के समाधान के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन की प्रमुख मांगों में 20 वर्षों से अधिक समय से निरंतर सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण होने तक समान कार्य समान वेतन के आधार पर वेतन वृद्धि शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों एवं उसके आश्रितो के लिए कम से कम 10 लाख रुपए की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, डीए, इपीएफ, एच आर ए एवं ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों के आधार पर गैर जनपद के स्थानांतरण नीति लागू करने तथा सेवा के दौरान मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्त की नीति बनाने पर मांग की गई। ज्ञापन में एनएचएम के तहत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारीयों जैसे डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं कोविड -19 के कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने तथा स्वास्थ्य विभाग की नियमित भरतियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25% सीटों का कोटा निर्धारित करने की मांग भी रखी गई। संघ ने कहा की एनएचएम संविदा कर्मचारी ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मांगों पर कार्रवाई न होने दिनांक 5,6, व 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मचारी काला फीता बांधकर कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज करेंगे मांगे ना माने जाने पर दिनांक 8,9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार तथा इसके बाद 12 अक्टूबर से प्रदेश मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष-एम०डी०शरीफ , मंडल कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य- अवध नरेश, जिला महिला संगठन मंत्री- रश्मि अवस्थी,ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी -अजय कुमार, ब्लॉक महामंत्री-अजीत सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष- राज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बहेरी- अरुणेन्द्र सिंह,राजा भैया, महेंद्र, नवल अवस्थी,सचिन, जावेद, धनंजय,निशा, श्वेता,राधा तिवारी, अंजलि, सरिता गौतम, आशीष राठौर, श्रीकांत, जीशान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...