कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन टिकरी चौराहे पर हुआ भव्य रात्रि जागरण
तिलोई,अमेठी। बीते 21 सितंबर को हजारों कावड़ियों का जत्था जलभरी के लिए डलमऊ गया हुआ था। तकरीबन 120 किलोमीटर के पैदल सफर के दौरान कांवड़ियों का प्रथम पड़ाव हरिदास पुर रायबरेली के आस पास रहा। वहीं यात्रा के तीसरे पड़ाव पर शिवशक्ति कांवड़ियां संघ के बैनर तले टिकरी-भुलैयापुरवा चौराहे पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भजन गायिका खुशी मौर्य को शिवशक्ति कांवड़ियां संघ के लोगों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। फिर उसके बाद सुल्तानपुर के राम श्याम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों और गायकों ने भक्ति गानों से लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण, भोले-पार्वती की झांकियों ने भक्तों को खूब रिझाया। हजारों कावड़ियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण भी जागरण देखने पहुंचे। अगले दिन तड़के सुबह ही कुसुंभी वासियों की तरफ से भोजन शिविर का आयोजन कुसुंभी चौराहे पर किया गया। जागरण के दौरान अर्जुन सिंह भदौरिया, अधिवक्ता सुरेश सिंह, जय करन त्रिवेदी, संतोष मौर्य, वेद प्रकाश शुक्ल, अनिल पाल, डॉक्टर संदीप चौरसिया, गौरव बाजपेई, प्रबंधक राम प्रकाश पांडेय, नारायण सिंह, दीपू बाजपेई के साथ-साथ संघ के राम कुमार विक्रम, पुन्नू बाजपेई, मोहित रावत, डॉक्टर शिवाकांत, कुलदीप लोदी, शिव प्रताप, सुरेंद्र रावत, सोनू रावत, सत्यदेव लोदी, शिवशंकर वैश्य, नीरज आदि लोग मौजूद रहे तथा भंडारे में रोहित मिश्रा, करन मौर्य, राकेश मौर्य, अशोक पासी, बब्बन भाई आदि लोगों ने व्यवस्था देखी ।
Post a Comment