पावर हाउस सत्थिन पर विधायक द्वारा जनसुनवाई का सफल आयोजन, दो दर्जन से अधिक शिकायतें हुई प्राप्त, लगभग आधे का हुआ निस्तारण
बाजार शुक्ल अमेठी। जनपद के विकास खंड बाजार शुक्ल अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र सत्थिन में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी द्वारा जनसुनवाई कर विद्युत संबंधित शिकायतों का जनहित के जुड़े मुद्दों पर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना, और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान विधायक के सामने लगभग दो दर्जन से अधिक विद्युत विभाग की शिकायतों से अवगत कराया गया, विधायक सुरेश पासी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई व समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस संबंध में एसडीओ अखिलेश गिरी ने बताया की जनसुनवाई के दौरान विभाग के समक्ष दो दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से आधा दर्जन से अधिक समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान कराया गया जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान एसडीओ अखिलेश गिरी जेई सद्दाम हुसैन, टीजी चंद्रपाल, निर्मल यादव, लाइनमैन जगजीवन, सतीश तिवारी, रघुनाथ सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Post a Comment