⚡ ब्रेकिंग News

होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14 मोबाइल फोन, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़

14 मोबाइल फोन, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

 केएमबी ब्यूरो कैलाश चन्द
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-10 में कथित अनैतिक देह व्यापार के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, किसान चौक के पास स्थित होटल पैराडाइज की आड़ में महिलाओं को काम दिलाने और अधिक पैसे कमाने का लालच देकर कथित रूप से देह व्यापार कराया जा रहा था। इस नेटवर्क में मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क किए जाने की बात भी सामने आई हैं। दरअसल, 9 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य के नेतृत्व में थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद करने की जानकारी दी हैं।
 सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित होटल पैराडाइज की आड़ में चल रही कथित गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क करते थे। महिलाओं की तस्वीरें भेजकर उन्हें उपलब्ध कराने के नाम पर पैसों का लेन-देन किए जाने का आरोप हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि महिलाओं को काम और आर्थिक लाभ का लालच देकर इस गतिविधि में शामिल किए जाने की बात सामने आई हैं। पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, कथित नेटवर्क में मोबाइल फोन का इस्तेमाल ग्राहकों से संपर्क करने, महिलाओं की तस्वीरें भेजने और पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता था। आरोप हैं कि ग्राहकों से अधिक रकम ली जाती थी और महिलाओं को भरण-पोषण के नाम पर उसका कुछ हिस्सा दिया जाता था। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले से जुड़े संपर्कों तथा संभावित अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। हालांकि, डिजिटल साक्ष्यों की जांच के संबंध में विस्तृत निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अशोक कुमार, आशीष, तैय्यब, सूरज, हिमांशु, अक्षय, कुश, तरुण, विक्रांत और आबिद खान बताए गए हैं। उनकी उम्र लगभग 30 से 48 वर्ष के बीच हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना इंदिरापुरम में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा हैं। फिलहाल, इस मामले में थाना इंदिरापुरम पर एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...