⚡ ब्रेकिंग News

तिलोई तहसील में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों में देरी, 15 से 20 दिन बाद हो रहे रिजेक्ट

तिलोई तहसील में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों में देरी, 15 से 20 दिन बाद हो रहे रिजेक्ट
 
केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। तहसील तिलोई में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई आवेदनों को 15 से 20 दिन तक लंबित रखने के बाद बिना स्पष्ट कारण बताए निरस्त कर दिया जा रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिन्हें छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने होते हैं।जानकारी के अनुसार, आदर्श मिश्रा, हिमांशु चौरसिया, मुकेश और अरुणिमा सहित अन्य आवेदकों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इनमें कुछ आवेदन 28 तारीख को तो कुछ एक तारीख को किए गए थे। आवेदकों का आरोप है कि लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए और उन्हें यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि आवेदन में क्या कमी थी।
प्रमाण पत्रों के आवेदन निरस्त होने और समय पर प्रक्रिया पूरी न होने से जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। संचालकों के मुताबिक, उनके पास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराना कठिन हो रहा है। बार-बार आवेदन निरस्त होने से आवेदकों को दोबारा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बढ़ रहे हैं।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के सामने विशेष समस्या खड़ी हो सकती है। यदि निर्धारित समय के भीतर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उन्हें छात्रवृत्ति आवेदन भरने या आवश्यक दस्तावेज जमा करने में दिक्कत हो सकती है।ऐसे में संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि प्रमाण पत्रों के आवेदनों के निस्तारण में लगने वाले समय की समीक्षा की जाए। यदि किसी आवेदन में कोई कमी है, तो आवेदक को स्पष्ट कारण बताते हुए समय से सूचित किया जाए, ताकि वह आवश्यक सुधार कर सके। साथ ही, लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम लोगों और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...