⚡ ब्रेकिंग News

सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार, 22 बंडल तार और 80 हजार रुपये बरामद

सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार, 22 बंडल तार और 80 हजार रुपये बरामद

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन अमेठी के अंतर्गत ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 22 बंडल तार, 80 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी जनपद सुल्तानपुर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस अधीक्षक सर्वणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोलर प्लांट को निशाना बनाने से पहले करीब एक महीने तक रेकी की थी। इसके बाद 29 सितंबर को पहली बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किए गए तार 80 हजार रुपये में बेच दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 2 अक्टूबर को दोबारा चोरी की और तारों को खेत में छिपा दिया था। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपियों ने मार्च महीने में ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।
बताया गया कि 10 अक्टूबर को आरोपी एक बार फिर चोरी की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तारों के साथ पिकअप वाहन संख्या यूपी-44 सीटी-9549 और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए हैं।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई के साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...