⚡ ब्रेकिंग News

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

केएमबी सुनील कुमार
 सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परी निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक भगेलू राम के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर भगेलू राम ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा तथा गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को राकेश रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, रणजीत यादव रंजू एडवोकेट, अध्यक्ष विधानसभा, राधेकांत यादव सदस्य जिला पंचायत, सीताराम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए नेताजी के विचारों, संघर्षों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में नन्दलाल एडवोकेट विधानसभा महासचिव, सुनील यादव, सचिन यादव, सीताराम यादव, मुन्ना लाल प्रधान, संजय यादव, अजय गौतम, बसंत अग्रहरि, हनुमान यादव, आदर्श यादव, शहजाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...