⚡ ब्रेकिंग News

गाजियाबाद में शिवलिंग को ग्राइंडर से काटा: मंदिर में औजार बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गाजियाबाद में शिवलिंग को ग्राइंडर से काटा: मंदिर में औजार बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

केएमबी ब्यूरो कैलाश चंद
गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में एक धार्मिक स्थल पर देर रात शिवलिंग को ग्राइंडर से काटने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और वे मंदिर के पास जमा हो गए।
कल देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच 2-3 लोग मंदिर परिसर में घुसे। उन्होंने ग्राइंडर से शिवलिंग पर काटने की कोशिश की। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी ग्राइंडर, एक स्वीच बोर्ड और बांका मौके पर छोड़कर वहां से भाग निकले। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर क्रासिंग रिपब्लिक थानाध्याक्ष सविता कुमारी, एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिए। मंदिर के आसपास सीसीटीवी फूटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
  क्रॉसिंग पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  एसीपी के मुताबिक, मौके पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 16-17 वर्ष की एक लड़की को मंदिर परिसर में शिवलिंग खंडित करते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद लड़की मंदिर की बाउंड्री से कूदकर निकल गई। पुलिस ने मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को हटवाकर नया शिवलिंग स्थापित करा दिया। एसीपी ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...