⚡ ब्रेकिंग News

सेंट जेवियर स्कूल में डांडिया एवं नवरात्रि से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सेंट जेवियर स्कूल में डांडिया एवं नवरात्रि से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी अभिषेक श्रीवास्तव
भटनी,देवरिया। नगर के सेंट जेवियर स्कूल में दुर्गा पूजा एवं दशहरा से पूर्व इस शुभ अवसर पर विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा नव दुर्गा के रूप में डांडिया एवं नवरात्रि से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी के मन को मोह लिया। दुर्गा रूपी कक्षा 3 की छात्रा जागृति यादव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सौम्या यादव के सोलो नृत्य एवं हिमांशी यादव के नृत्य ने विद्यालय में अलग माहौल बना दिया जिससे प्रसन्न होकर विद्यालय के प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया एवं विद्यालय में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले छात्रों को जीवन में अच्छाई के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। प्रबंधक ने सभी को दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणवीर दुबे, खुशबू, सपना, आराध्या, सान्वी, पीहू यादव, आर्या तिवारी, तृषा कुमारी, दीपशिखा, अनन्या प्रजापति आदि छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रत्युत किया। विद्यालय परिवार के सदस्य नारायण पप्पू, प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, श्वेता त्रिपाठी, राज कुमार, सुष्मिता, प्रशांत आर्य, अंजली, सुनीता आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...