⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, एक युवक गंभीर

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, एक युवक गंभीर

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 अमेठी। जामों थाना क्षेत्र में कटारी गांव के पास पानी की टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कटारी गांव के पास उनकी बाइक की साइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...