⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी जनपद की सत्थिन चौकी क्षेत्र में पेड़ों की कटान पर नहीं लग रहा अंकुश, चार पेड़ों की अनुमति पर काटे गए कई पेड़

अमेठी जनपद की सत्थिन चौकी क्षेत्र में पेड़ों की कटान पर नहीं लग रहा अंकुश, चार पेड़ों की अनुमति पर काटे गए कई पेड़

केएमबी खुर्शीद अहमद
शुकुल बाजार अमेठी, बाजार शुकुल थाना क्षेत्र की सत्थिन पुलिस चौकी के अंतर्गत हसनपुर तिवारी गांव में पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो पेड़ों की कटान का परमिट लेकर कई पेड़ों पर आरा चला दिया गया। कटे पेड़ों की लकड़ी गांव के तालाब किनारे रखी गई है। चौकी क्षेत्र में आए दिन पेड़ों की कटान होने के आरोपों के बीच वन विभाग और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आम और महुआ के पेड़ों की कटान की गई है। दो पेड़ों का परमिट जारी होने की बात कही जा रही है, जबकि आरोप है कि कई पेड़ काटे जाने का है। मौके पर आम के दो और महुआ के 20 पेड़ होने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में कटान की अनुमति और काटे गए पेड़ों की वास्तविक संख्या की जांच जरूरी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि परमिट की आड़ में निर्धारित संख्या से अधिक पेड़ काटे गए हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तालाब किनारे रखी लकड़ी का सत्यापन कर परमिट से मिलान किए जाने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
चौकी इंचार्ज से ली जाएगी जानकारी
थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सत्थिन चौकी इंचार्ज से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परमिट से अधिक कटान पर होगी कार्रवाई
वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि यदि परमिट से अधिक पेड़ों की कटान की गई है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...