भाकियू लोकहित के अध्यक्ष देवेंद्र बाना हापुड़ में हाउस अरेस्ट, जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने से रोका
हापुड़। भारतीय किसान यूनियनबी लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना को दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोका गया। पुलिस ने उनके हापुड़ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया। भाकियू कार्यकर्ताओं में पुलिस कार्रवाई को लेकर हलचल बढ़ी। मालूम हो कि दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देविंद्र बाना को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। इसके बाद उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देविंद्र बाना ने बताया कि भाकियू लोकहित के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में वह भी दिल्ली जाने वाले थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। कार्रवाई के बाद उनके आवास के बाहर पुलिस की मौजूदगी बनी रही। आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने निगरानी रखी। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई।भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होना उनका अधिकार है।वहीं, पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। देविंद्र बाना को आवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
Post a Comment