⚡ ब्रेकिंग News

विधानसभा तिलोई में बसपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

विधानसभा तिलोई में बसपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
तिलोई,अमेठी। जनपद अमेठी के विधानसभा क्षेत्र 178, तिलोई में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी 20 नवंबर 2026 को अयोध्या में आकाश आनंद के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल सहित पार्टी के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...