⚡ ब्रेकिंग News

शिवगढ़ में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, किया माता का दर्शन-पूजन

शिवगढ़ में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, किया माता का दर्शन-पूजन

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
शिवगढ़। क्षेत्र में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने शिवगढ़ बाजार में लगाए गए विभिन्न भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।पूर्व विधायक ने विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बातचीत की।इस अवसर पर पूर्व विधायक के साथ उनके सहयोगी एवं समर्थक मौजूद रहे। और साथ में रहे शिवगढ़ थाना प्रभारी परशुराम ओझा हमराहियों के साथ पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...