रणवीर सिंह सातवीं बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित, ओमप्रकाश कनौजिया बने ब्लॉक मंत्री
लम्भुआ, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा लम्भुआ के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन में शिक्षकों ने एक बार फिर रणवीर सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें सातवीं बार ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया। वहीं, ओमप्रकाश कनौजिया को पहली बार ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन से शिक्षक समुदाय में उत्साह का माहौल रहा।उच्च प्राथमिक विद्यालय लम्भुआ के प्रांगण में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद निर्वाचन पर्यवेक्षक राजीव मिश्रा तथा मतदान अधिकारी श्रीपाल यादव एवं अरविन्द दूबे ने अधिवेशन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कराई।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बताया गया कि विकास क्षेत्र लम्भुआ के कुल 556 शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की है, जिसका अनुमोदन जनपदीय मंत्री द्वारा किया गया है। उपस्थित शिक्षकों ने निर्वाचन पर्यवेक्षकों एवं मतदान अधिकारियों के समक्ष सर्वसम्मति से रणवीर सिंह को सातवीं बार ब्लॉक अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश कनौजिया को पहली बार ब्लॉक मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
रणवीर सिंह का सातवीं बार अध्यक्ष चुना जाना शिक्षकों के विश्वास और संगठन में उनकी मजबूत स्वीकार्यता को दर्शाता है। वहीं, ओमप्रकाश कनौजिया को पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद यादव, विजय सिंह, रामकेश, प्रमोद मिश्रा, डॉ सुनील सिंह, अजय सिंह पिंटू, राधे श्याम यादव, अशोक सिंह, मनीष सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र यादव, बरकत उल्ला, सनत कुमार सिंह, अकबाल खां, जितेन्द्र त्रिपाठी, लीला यादव, रेनू, रूपा, जया, वंदना त्रिपाठी, प्रभा सिंह, रुक्मणि सिंह, प्रतिभा पाठक, विद्या प्रजापति, ऊषा सिंह, रेनू सोनी, अनीता कैथवास, गीता मिश्रा एवं डॉ. रामसागर गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन को संगठन की एकजुटता और शिक्षकों के सामूहिक विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। शिक्षकों को उम्मीद है कि नई टीम संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही शिक्षक हितों, समस्याओं के समाधान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
Post a Comment