⚡ ब्रेकिंग News

जायस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जायस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जनपद अमेठी के जायस रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान मवई आलमपुर के पूरे बरदहा निवासी श्रीराम पुत्र हीरालाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।श्रीराम अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक जांच-पड़ताल कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...