नवरात्र एवं डांडिया उत्सव का शानदार एवं गरिमामयी आयोजन
हापुड़। क्राउन बार एंड रेस्टोरेंट द्वारा 'रॉयल ट्री फार्म्स एंड बैंक्वेट्स' के भव्य प्रांगण में नवरात्र एवं डांडिया उत्सव का शानदार और गरिमामयी आयोजन किया गया। मां दुर्गा के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में जितेंद्र कुमार, अभिषेक गोयल, सुमित कंसल, डॉक्टर पराग शर्मा, डॉक्टर अनुराग शर्मा, विक्की शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रवीण शर्मा, पवन शर्मा और आकाश वशिष्ठ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का पटका (अंगवस्त्र) पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात उपस्थित पूरे जनसमूह ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और डांडिया की धुनों पर लोगों ने खुशियां मनाईं और अत्यंत उत्साहवर्धक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
Post a Comment