विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रही कांग्रेस पार्टी की पांच दिवसीय पदयात्रा का भव्य समापन
छिंदवाड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ एवं नकुलनाथ, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, विधायक सुजित सिंह चौधरी एवं जिला महासचिव गुरुचरण खरे के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में विधायक सुजित सिंह चौधरी के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड में आयोजित जल-जंगल-जमीन, किसान, शिक्षा, रोजगार एवं संविधान बचाओ पांच दिवसीय पदयात्रा का समापन बस स्टैंड बिछुआ में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला गुरुचरण खरे, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कोठीराम धुर्वे एवं देशलाल धुर्वे, ब्लॉक पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू पटेल, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी एवं ब्लॉक कांग्रेस समन्वयक अतरलाल कुमरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। पदयात्रा में प्रमुख रूप से शामिल पदयात्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विपिन कुमार उइके, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे, नगर कांग्रेस कमेटी खमारपानी अध्यक्ष प्रकाश उइके, नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू, मंडलम कांग्रेस कमेटी थोटा के उपाध्यक्ष अनिल डहरिया, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष धनपत उइके, ब्लॉक कामगार कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष राजेश धुर्वे, महंगू खोबरागड़े, युवा कांग्रेस सदस्य युवराज सिंह ठाकुर एवं सुजल चौरसिया, अनिता पहाड़े, अनुसुइया नागवंशी, छाया नागवंशी एवं सिंधु परतेती सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सभी अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, समस्त मंडलम कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
पांच दिवसीय पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों की रक्षा, किसानों की समस्याओं, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों तथा भारतीय संविधान की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनजागरण किया गया। पदयात्रा के दौरान आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई।जनहित के मुद्दों को उठाना, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना तथा भारतीय संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य रहा।
Post a Comment