⚡ ब्रेकिंग News

हापुड़ में कल रामलीला मैदान में गरजेंगे चंद्रशेखर आजाद, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज

हापुड़ में कल रामलीला मैदान में गरजेंगे चंद्रशेखर आजाद, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज


केएमबी ब्यूरो नीरज अग्रवालहापुड़। हापुड़ में कल आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद की विशाल जनसभा आयोजित होने जा रही है। चंद्रशेखर आजाद के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जनसभा का आयोजन हापुड़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में किया जाएगा, जहां कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

जनसभा को संबोधित करने के दौरान चंद्रशेखर आजाद जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

जनसभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वहीं, पार्टी की ओर से आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की जा रही है।

इस विशाल जनसभा में हापुड़ सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें कल होने वाली इस जनसभा पर टिकी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...