⚡ ब्रेकिंग News

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस सेवादल की महा रैली में हापुड़ प्रतिनिधिमंडल की दमदार उपस्थिति



दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस सेवादल की महा रैली में हापुड़ प्रतिनिधिमंडल की दमदार उपस्थिति

केएमबी अरुण बेनीवाल
नई दिल्ली/हापुड़, 2 नवंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित महा रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक रैली में हापुड़ जिले के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सशक्त और अनुशासित उपस्थिति दर्ज कराई।
हापुड़ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी एवं पश्चिमी जोन प्रभारी अरविंद पाल ने किया। उनके साथ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष तृषभ राणा और प्रदेश महासचिव श्री निसार पठान खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शहर अध्यक्ष संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष शहजाद मेवाती, ज्ञानेश कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, रजत भाई और फरदीन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सफेद टोपी और सफेद कुर्ते में अनुशासित रूप से खड़े हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने रैली में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस मौके पर पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कहा - "यह महा रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। केंद्र सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर है।"
पश्चिमी जोन प्रभारी अरविंद पाल जी* ने कहा - "राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा है। दिल्ली रैली ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता कांग्रेस के साथ है।"
प्रदेश अध्यक्ष तृषभ राणा और प्रदेश महासचिव निसार पठान खान* ने संयुक्त रूप से कहा कि हापुड़ की टीम की सक्रियता प्रदेश भर के लिए मिसाल है। उनकी इस भागीदारी की प्रदेश नेतृत्व ने सराहना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...