⚡ ब्रेकिंग News

चेतावनी के बावजूद नहीं रोकी रफ्तार, ट्रैक्टर के पहियों तले कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की मौत; चालक पर गंभीर आरोप

चेतावनी के बावजूद नहीं रोकी रफ्तार, ट्रैक्टर के पहियों तले कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की मौत; चालक पर गंभीर आरोप

शादी की खुशियों में पसरा मातम, एसपी से कठोर कार्रवाई की मांग

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जामो रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तीन वर्षीय मासूम बच्ची असमीरा की ट्रैक्टर के पहियों तले कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची अपने ननिहाल वारिसगंज में मामा सलमान की शादी में शामिल होने आई थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना 2 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:35 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि ग्राम टांडा, सरैंया निवासी ट्रैक्टर चालक अनवर जामो रोड पर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान मासूम असमीरा उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस हादसे का सबसे गंभीर पहलू यह है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रॉसिंग के पास चांद किराना स्टोर के संचालक ने चालक को पहले ही तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने से मना करते हुए चेतावनी दी थी कि इतनी तेजी से वाहन मत चलाओ, किसी को कुचल दोगे। इसके बावजूद चालक ने रफ्तार कम नहीं की।
प्रत्यक्षदर्शी एखलाख अहमद के अनुसार, ट्रैक्टर का अगला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ते ही उन्होंने शोर मचाकर चालक को रोकने की आवाज लगाई, लेकिन आरोप है कि चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया भी बच्ची के ऊपर से गुजर गया। शिकायत में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि चालक ने ट्रैक्टर को आगे-पीछे किया, जिससे बच्ची की जान चली गई।

मृतका के परिजनों ने थाना प्रभारी भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाइ की बात कही है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते चालक ने चेतावनी पर ध्यान दिया होता और वाहन की गति नियंत्रित की होती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी।
तीन साल की असमीरा की दर्दनाक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...