⚡ ब्रेकिंग News

जेएमएस आईटी कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

जेएमएस आईटी कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

रोजगारपरक प्रशिक्षण के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर नौकरी और प्लेसमेंट के लिए किया जा रहा तैयार

 केएमबी अरुण बेनीवाल
गाजियाबाद। जेएमएस आईटी कॉलेज में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की ओर से बीबीए, एमबीए और बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए 60 घंटे का गणितीय एवं तार्किक क्षमता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बीटेक और बीसीए के विद्यार्थियों को 75 घंटे के प्रशिक्षण के तहत एक्सेल, एडवांस एक्सेल, एसक्यूएल और पाइथन का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से दक्ष बनाना है।
 प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में बीबीए वर्ग से सॉनी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2,000 रुपये, देव यादव को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1,500 रुपये और तुषार कुमार को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1,000 रुपये दिए गए।
 वहीं तकनीकी प्रशिक्षण में शिवम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2,000 रुपये, अलमान मलिक को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1,500 रुपये तथा मानसी शर्मा और समी को तृतीय स्थान पर क्रमशः 1,500 और 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
 समारोह में चेयरमैन राकेश सिंघल, जनरल सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु सिंघल, कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. ए.के. चौहान, निदेशक प्रो. डॉ. अनिरुद्ध विश्वास और प्राचार्य डॉ. परवीन गुप्ता सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक मौजूद रहे।
 संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और संचार कौशल भी जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से कॉलेज प्रतिवर्ष तीन से चार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। आगामी मार्च-अप्रैल में होने वाले रोजगार अभियान को देखते हुए विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में बेहतर अवसर दिलाने की तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...