⚡ ब्रेकिंग News

खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार


खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

 केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ पुलिस ने 2.50 लाख रुपए का मशरूका किया जब्त
बिछुआ। किसानों के खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का बिछुआ पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 170 मिनी नोजल पाइप, 35 नग नोजल चिड़िया, 17 नग एडाप्टर सहित वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच किसानों के खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी किए गए थे। इस मामले में ग्राम गोनावाड़ी निवासी सहदेव डोंगरे, बिछुआ वार्ड क्रमांक 4 निवासी जयबाबू पराडकर तथा ग्राम लोहारबतरी निवासी श्रीपाल डेहरिया की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच करते हुए पुलिस ने भजन बोबड़े, रविन्द्र बोबड़े एवं गजानंद बोबड़े निवासी वार्ड क्रमांक 4 बिछुआ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री में 170 मिनी नोजल पाइप, 35 नोजल चिड़िया, 17 एडाप्टर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल है।
क्षेत्र में किसानों के खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी होने की घटनाओं से चिंता का माहौल था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की सामग्री की बरामदगी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश उइके सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...