योगी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों के किए तबादले
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को आगरा मंडल का कमिश्नर बनाया गया..
मऊ के मुख्य विकास अधिकारी यानि सीडीओ प्रशांत नागर को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया..
लोक सेवा आयोग में तैनात उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया..
मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाकर भेजे गए..
गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉक्टर पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया..
खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ ही इसी विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है..
Tags
विविध समाचार
