शारदा सहायक नहर में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी थी शिनाख्त
केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-28 नहर में बुधवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बहता मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के अंतर्गत अवसान का पुरवा स्थित चिंगाही पुल के पास ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में बह रहे शव को निकलवाने की तैयारी शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नहरें जहां किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन हैं, वहीं हाल के समय में इनमें शव मिलने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। लोगों ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि नियमित निगरानी होती तो शव को पहले ही देखा जा सकता था।कोतवाली मोहनगंज पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।
Post a Comment