एसपी ने कई थानों के प्रभारी बदले, कादीपुर, लंभुआ व कूरेभार समेत कई थानों में नई तैनाती
सुल्तानपुर। जनपद में पुलिस कप्तान ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। देर शाम जारी आदेश में कई थानों के प्रभारी बदल दिए गए।
कप्तान के पीआरओ रहे इंस्पेक्टर ए.के. द्विवेदी को कादीपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक यदुवीर सिंह को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। अमहट चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक रजत पांडेय को धम्मौर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
धम्मौर में तैनात रही थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा को धनपतगंज थाने की कमान दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी को कूरेभार थानाध्यक्ष बनाया गया है और विजयंत मिश्रा को लंभुआ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा करौंदीकला थानाध्यक्ष रहने के दौरान विवादों में रहे उपेन्द्र सिंह को एसपी पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की कवायद माना जा रहा है।
Post a Comment