⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, सात घायल, चालक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, सात घायल, चालक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जामों भादर मार्ग पर बगिया बहेरखा पावर हाउस के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। अचानक वाहन असंतुलित हुआ और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों में नीरज (22) पुत्र राम लखन, धीरज (11) पुत्र राम लखन निवासी झरकट्टा, आराध्या (13) पुत्री अरुण यादव निवासी पूरे रामदेव दक्षिणवारा, काजल (16) पुत्री ओमप्रकाश, वंदना (16) पुत्री राम उजागर निवासी झरकट्टा, अंजलि (15) पुत्री संजय यादव निवासी जेवरवा गोरियाज तथा चालक मोहम्मद आसिफ (22) पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी हरदइया शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। चालक मोहम्मद आसिफ की हालत नाजुक बनी हुई है। पहले उसे सुलतानपुर रेफर किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन उसे लखनऊ ले गए। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...