⚡ ब्रेकिंग News

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर पर आएगी मजबूती- मलेन्द्र राजन

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर पर आएगी मजबूती- मलेन्द्र राजन

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल

मैरवा,सिवान। बिहार में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा संगठन सृजन अभियान तीसरे दिन भी उत्साह के साथ जारी रहा। शुक्रवार को गुठनी में दरौली विधानसभा और मैरवा में जीरादेई विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सह हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि यह अभियान पार्टी के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना है। नेतृत्व चयन में हर स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अगली कतार में लाना है। साथ ही जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हो गए हैं। उन्हें पुन सक्रिय कर मुख्यधारा से जोड़ना है।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में हम दो, हमारे दो की सरकार चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहाँ दो लोग अंबानी और अडानी देश को खरीदने में लगे हैं। वहीं दो लोग शाह और तानाशाह देश के संसाधनों को बेचने का काम कर रहे हैं।
बैठकों का सफल संचालन दरौली में कांग्रेस नेता रुदल बागी और जीरादेई में बजरंग सिंह और सद्दाम अंसारी ने किया। मौके पर अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ यादव, पूनम सिंह, विजय शेखर चट्टान, पंचदेव राम, सद्दाम हुसैन, उमेश्वर ठाकुर, जवाहर राम, डॉ. केशव तिवारी, रजनीश मिश्रा, विजय त्रिवेदी, कन्हैया पाण्डेय, मनुल मिश्रा, शाह आलम अंसारी, चंदेश्वर सिंह, इमाम हुसैन, हरि कृष्ण चौहान, मासूम मिर्जा, अफजल आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...